फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के लिए खुला है सरकारी खजाना: सिंघल

Fri, 19 Aug 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
दीपक स‌िंघ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
आगरा को इंटरनेशनल स्तर का बनाने के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। सरकारी खजाने का मुंह ताजनगरी के लिए खुला है। केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर ही नहीं आर्थिक विकास के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। पर्यटक यहां रुकें इसके लिए मथुरा और वृंदावन को कनेक्ट करने की योजना बन रही है। यह कहना है प्रदेश के मुख्य सचिव दीपक सिंघल का। वह गुरुवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए दीपक सिंघल ने कहा आगरा के विकास के लिए बन रही कार्य योजना के बारे में अधिक खुलासा नहीं कर सकते लेकिन यह तय है ताजनगरी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने के लिए सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है। आगरा, मथुरा और वृंदावन में पर्यटन, हैंडीक्राफ्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विकास की संभावनाएं तलाशने को एक कंपनी से करार किया है जो जल्द ही अपना काम शुरू कर देगी। कोशिश होगी आगरा में आने वाले देशी और विदेशी पर्यटक एक दिन में वापस न जाएं। शहर के स्मारकों, प्रमुख इमारतों को रंगबिरंगी रोशनी से रोशन किया जाएगा। एमजी रोड के चौड़ीकरण की संभावनाएं कम हैं लेकिन वहां जाम न लगे इसके विकल्प तलाशे जा रहे हैं। टोरंट पावर को निर्देश दिए हैं कि सभी लाइनों को अंडरग्राउंड करके खंभे हटाएं, खंभे हट जाएंगे तो सड़क चौड़ी नजर आएगी। सर्विस सेक्टर को बेहतर बनाया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। पेयजल, बिजली और सफाई जैसी बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, इनर रिंग रोड और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे क्षेत्र के विकास का आधार बनेंगे। प्रदेश सरकार की उपलब्धि है कि बिना किसी अड़चन के दोनों सड़कें लगभग बनकर तैयार हैं। बैठक में आईजी डीसी मिश्र, कमिश्नर चंद्रकांत, डीआईजी अजय मोहन, जिलाधिकारी पंकज कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी रहे।

हर महीने कराएं महोत्सव
 मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने कहा प्र्रशासन की जिम्मेदारी है कि   सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहे। दंगे, फसाद नहीं होंगे तो विकास को गति मिलेगी। आगरा में महज एक वर्ष में ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जबकि जरूरत हर महीने महोत्सव की है। कभी कवि सम्मेलन हो तो कभी मुशायरों का आयोजन किया जाए। शहर की सांस्कृतिक विरासत, हैंडीक्राफ्ट, कला को विस्तार मिले। व्यवसायिक मेले लगाए जाएं। जिससे पर्यटकों को भी रुकने का मौका मिले।   
विज्ञापन

फोटो सिटी फोल्डर में आज की डेट में इनररिंग रोड के नाम से सेव है।

मुख्य सचिव के लिए
चमकाई इनररिंग रोड
मुख्य सचिव दीपक सिंघल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक इनररिंग रोड का भी निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इसे चमका दिया है। न सिर्फ सफेद पेंट से सड़क की बार्डर लाइन खींच दी, बल्कि स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। एक्सप्रेसवे का 90 फीसदी से अधिक काम हो चुका है।
एनएच दो स्थित कुबेरपुर से ग्वालियर हाईवे के बीच विकसित हो रही इनररिंग रोड के प्रथम चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। कुछ जगहों को छोड़कर रोड लगभग पूरी बन चुकी है। यमुना और कानपुर रेलवे ट्रैक पर पुलों का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। मुख्य सचिव मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता परख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें