फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेदर कारोबारी की पत्नी का फेसबुक एकाउंट हैक

Fri, 19 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फेसबुक लाोगाो - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
हैकर्स ने लेदर कारोबारी की पत्नी का फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद फ्रेंड्स लिस्ट से परिचितों के मोबाइल नंबर पता कर लिए। मैसेज भेजकर मदद के नाम पर रकम की मांग की। परिचितों ने कारोबारी से फोन पर बात की। तब एकाउंट हैक होने की जानकारी हो सकी। कारोबारी गुरुवार को थाना हरीपर्वत में शिकायत करने पहुंचे। मगर, उन्हें साइबर सेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

न्यू लाजपत कुंज, हरीपर्वत निवासी विशाल विज का हींग की मंडी में लेदर का कारोबार है। उनकी पत्नी शैफाली विशाल विज का फेसबुक एकाउंट बुधवार रात को हैक कर लिया गया। इसके बाद हैकर्स ने उनके दोस्तों और परिचितों को मैसेज भेजा कि मैं बहुत परेशानी में हूं। मुझे रुपयों की जरूरत है। कृपया मेरी मदद करें। मेरे बैंक खाते में 10 से 15 हजार रुपये की रकम जमा कर दें। इस बारे में किसी और को बताने के लिए भी मना किया। मगर, एकाउंट नंबर नहीं दिया। कारोबारी के परिचितों के वाट्सएप पर भी मैसेज भेज दिया। तकरीबन 25 परिचितों को मैसेज भेजा गया। एकाउंट नंबर पता करने के लिए कुछ परिचितों ने कारोबारी की पत्नी को फोन किया। इस पर एकाउंट हैक होने की जानकारी हो सकी। कारोबारी ने अपना फेसबुक एकाउंट बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें