फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सवर्ण आयोग का गठन करे सरकार

Wed, 16 Oct 2024 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सवर्ण आयोग का गठन करे सरकार
विज्ञापन


- सवर्ण एकता समिति की बैठक में उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। सवर्ण एकता समिति की बैठक बुधवार को खरपरी में प्रधान कार्यालय पर हुई। सुमित चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सवर्ण समाज की सभी जातियों को एक साथ एक मंच पर लाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में केंद्र सरकार से सवर्ण आयोग का गठन कराने, सवर्ण उत्पीड़न अधिनियम बनाने की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि 15 नवंबर से जिले में 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। सवर्ण समाज की पहचान बनाने के लिए संगठन काम करेगा। सवर्ण समाज के हर आदमी को मंच से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सवर्णों की पहचान बनाने को संगठन एक नहीं कई कार्यक्रम करेगा। उन्होंने कहा आरक्षण के चलते अपने ही देश में सवर्ण समाज शरणार्थी बनकर रह गया है। पंकज तिवारी को प्रधान जिला सदस्यता प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मैनपुरी नगर में धर्मपाल सिंह चौहान एवं हरीश चतुर्वेदी, मैनपुरी ब्लॉक में मानवेंद्र प्रताप सिंह, घिरोर में विकास तोमर, अदस मिश्रा, कुरावली में बौबी राठौर, आलोक गुप्ता, सल्तानगंज में विजय विक्रम सिंह कुशवाह, भोगांव नगर में विनीत चौहान, बेवर में करन बहादुर, अमित गुप्ता, राघवेंद्र दुबे, कुसमरा में नवीन पांडेय, किशनी में अरुण मिश्रा, गुरुशरण सिंह चौहान को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समान में पवन प्रलय, करहल में कन्हैया उर्फ रजनेश चौहान, चिद्रूप जैन, बरनाहल में अवधेश दुबे, अवधेश सिंह, घिरोर में दीपक जैन, एलाऊ में शीवेंद्र दुबे रौकी सदस्यता प्रमुख बनाए गए हैं। 30 अक्तूबर तक सदस्यता अभियान चलेगा। पंकज तिवारी, सिद्धनाथ पांडेय, मान सिंह चौहान, मनोज कुमार शर्मा, सौरभ अग्निहोत्री, पवनप्रताप चौहान, करन बहादुर बैत, अर्पित मिश्रा, ब्रजेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें