फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी मास्टर की काली करतूत: छात्राओं को मोबाइल फोन पर दिखाए अश्लील वीडियो, पुलिस ले गई थाने; हो रही पूछताछ

Mon, 02 Sep 2024 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में शिक्षक की काली करतूत सामने आई। आरोप है कि अध्यापक ने छात्राओं से छेड़खानी की। उनको मोबाइल पर गंदे वीडियो दिखाए। छात्राओं की शिकायत के बाद उनके परिवार के लोग स्कूल आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक बच्चियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उन्हें अश्लील वीडियो भी दिखता था। सोमवार को कुछ बच्चियों ने विरोध करते हुए अभिभावकों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। 
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में काफी समय से एक शिक्षक बच्चियों के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। आरोप है कि वह बच्चियों को अश्लील वीडियो भी दिखाता था। सोमवार को भी सहायक अध्यापक ने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने इसका विरोध किया और अभिभावक को जानकारी दी। जानकारी होने के बाद अभिभावक विद्यालय पहुंचे। पुलिस भी मौके पर आ गई। तब वहां मौजूद कक्षा 3 की कई छात्राओं ने शिक्षक की हरकतों के बारे में जानकारी दी। यह भी पता चला की प्रधानाचार्य 3 साल से सहायक अध्यापक की हरकतों को जानते हुए पर्दा डालता रहा। पुलिस ने सहायक अध्यापक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस शिक्षक से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें