फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: महाकुंभ स्नान का आया फरमान, मूक-बधिर बच्चों के परिजन परेशान

Thu, 30 Jan 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मूक-बधिर बच्चों के लिए महाकुंभ स्नान का फरमान आया है। इस फरमान के बाद इन बच्चों के परिजन परेशान हैं। वजह है कि ऐसे जहां संगम में भारी भीड़ उमड़ रही है, तो ये बच्चे वहां पर किस प्रकार स्नान कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन
महाकुंभ नगर संगम तट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु की भारी भीड़. - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्यांग बच्चों को महाकुंभ स्नान के लिए सरकारी फरमान हुआ है। मूक-बधिर व दिव्यांग बच्चों के परिजन परेशान हैं। उन्हें करोड़ों की भीड़ में अपने बच्चों की चिंता सता रही है। दिव्यांगजन विभाग, संयुक्त निदेशक ने इच्छुक बच्चों को ले जाने की बात कही है। आरोप है कि दिव्यांग विद्यालयों के शिक्षकों पर अनिवार्य रूप से ले जाने और बस की स्वयं व्यवस्था का दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन


प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मंगलवार रात हादसा हुआ। इसके बाद से परिजन फरमान पर आपत्ति जता रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ न किया जाए। जो बच्चे खुद को संभाल नहीं सकते उन्हें महाकुंभ में ले जाने का क्या औचित्य है। वहीं, इस संबंध में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि यह व्यवस्था स्वैच्छिक रखी गई है। जो जाना जाए, वही जाए। किसी पर दबाव नहीं डाला जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें