फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद कर्मचारियों ने स्थगित की हड़ताल, काम पर लौटे

Fri, 08 Feb 2019 08:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। आगरा में सभी कर्मचारी और शिक्षक काम पर लौट आए हैं। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग पर होने वाला धरना भी निरस्त कर दिया गया। अब प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले अधिकांश विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने बुधवार से हड़ताल कर दी थी। कई विभागों के कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए, विभागीय कामकाज बंद कर दिया था। 

हालांकि कुछ विभागों के कर्मचारी संगठनों ने पहले ही दिन हड़ताल से दूर रहने का निर्णय ले लिया था। इस संबंध में उन्होंने अपने विभागाध्यक्ष को भी अवगत करा दिया था। इधर, गुरुवार को हाईकोर्ट ने कर्मचारियों की हड़ताल को अवैधानिक करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सभी जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया था। सभी विभागाध्यक्षों को हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दे दिए गए। 

लेकिन इससे पहले ही हाईकोर्ट के सख्त रवैये को देखते हुए कर्मचारियों ने अपने कदम पीछे खींच लिए। गुरुवार देर रात तक अपनी मांगों के संबंध में बीएसए पर धरने के एलान पर कायम रहे। लेकिन प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के बाद शुक्रवार सुबह होते ही इसे स्थगित कर दिया गया। 

इसके बाद सभी कर्मचारी और शिक्षक काम पर लौट आए। संगठन के संयोजक सुरेश खिरवार के अनुसार, हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है। अब प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें