फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए कर्मचारियों का हल्लाबोल, दफ्तरों में डाले ताले

Thu, 09 Aug 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
विकास भवन के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में सरकारी शिक्षकों और पंचायत विभाग के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को विकास भवन पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी-शिक्षकों ने नई अंशदायी पेंशन की जगह पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की। 
विज्ञापन


कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले विकास भवन पर एकत्रित हुए। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। 

मंच के संयोजक लटूरी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे की लाठी के समान है। इसे दोबारा लागू किया जाए। कर्मचारी नेताओं ने अन्यथा की स्थिति में क्रमबद्व आंदोलन चलाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


विकास भवन के बाहर धरना पर बैठे इन कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन लागू कराने के लिए जबरदस्त नारेबाजी भी की। इस दौरान विकास भवन स्थित दफ्तर सूने दिखाई दिए। कर्मचारियों ने जिन कार्यालयों को खुला देखा उनमें ताले जड़ दिए। 

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। वहीं धरना प्रदर्शन के चलते दूर-दराज से आए फरियादी बैरंग लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें