फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर खुशखबर: सरकार ने राज्य कर्मचारियों के खाते में भेजा वेतन, चेक करें बैलेंस

Fri, 25 Oct 2019 01:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी दिवाली पर दिल खोलकर खरीदारी कर सकते हैं। उनके खाते में प्रदेश सरकार ने 24 अक्तूबर की रात को ही वेतन भेज दिया है। इसके लिए कोषागार में सात दिन से तैयारी चल रही थी। सभी विभागों के वेतन बिल आ गए, इन्हें पास कर दिया गया। अब कर्मचारी जब चाहें, तब पैसा निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारियों का वेतन महीने की एक तारीख को आता है। लेकिन, इस बार दिवाली 27 अक्तूबर को होने के कारण कर्मचारियों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई थी। महीने का अंत होने के कारण त्योहार की तैयारियां या तो अधूरी रहतीं या फिर कर्मचारियों को समझौता करना पड़ा। इसको देखते हुए सरकार ने इस बार निर्धारित तिथि से पहले ही वेतन जारी करने का आदेश दिया था। 

इस पर कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में पिछले चार दिन से वेतन बनाने का काम चला। विभिन्न विभागों के बिलों की जांच की गई। इसके लिए कोषागार में शाम पांच बजे के बाद भी काम किया गया। गुरुवार शाम तक सभी बिल स्वीकृत कर दिए गए। रात 12 बजे कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंच गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पेंशन भी निकाल सकेंगे

इस बार सभी पेंशनधारकों की पेंशन भी 25 अक्तूबर को आ जाएगी। उनके बिल भी कोषागार से क्लीयर हो गए हैं। शुक्रवार को वो अपनी पेंशन निकाल सकेंगे।
 
आगरा के मुख्य कोषाधिकारी बृजभूषण ने बताया कि शासन के निर्देश पर वेतनमान और पेंशन के सभी बिल पास कर दिए गए हैं। गुरुवार रात 12 बजे ही खातों में वेतनमान पहुंच जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें