फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकारी कर्मचारी का आखिरी संदेश...फिर फंदे पर लटकी मिली लाश, इसलिए कर ली आत्महत्या; बताई मजबूरी

Fri, 24 Jan 2025 12:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

इटावा में स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत शर्मा ने आत्महत्या कर ली। वे मूलरूप से आगरा के बाह क्षेत्र के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि यदि पुलिस समय पर सुन लेती तो शायद बेटे की जान बच जाती। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और आखिरी संदेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में साइबर ठगों की प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्यकर्मी ने मंगलवार रात घर के बाथरूम में मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, साइबर ठग एक साल से ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे वह कई दिनों से परेशान थे।
विज्ञापन



 

मोबाइल कर लिया गया था हैक
जैतपुर के नहटौली गांव के प्रशांत शर्मा (37) इटावा के उदी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात थे। उन्होंने 21 जनवरी को अपने घर के बाथरूम में मफलर से गले में फंदा कस कर जान दी थी। साइबर ठग ने उनके मोबाइल को हैक कर डाटा ले लिया था। उनके नंबर पर अश्लील फोटो पेस्ट कर ब्लैकमेल कर रहा था। उन्होंने 25 दिसंबर 2024 को फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। इसमें जान से मारने की धमकी देने का जिक्र किया था। रुपये मांगने या गलत संदेश को इगनोर करने की अपील की थी। शिकायत दर्ज कराने का भी जिक्र किया था।

ये भी पढ़ें -  UP: जब तक जिंदा रही, रोटी नसीब न थी...आत्महत्या करने के बाद, बच्चों को छह बीघा जमीन; हर माह मिलेंगे इतने पैसे


 

पिता ने बताया क्यों दी जान
मृतक के पिता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नत्थीलाल शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी की दोपहर में साइबर ठग ने एक लाख रुपये की मांग कर अश्लील फोटो भेजे थे। मानसिक तनाव में आए बेटे ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ें -  UP: बांकेबिहारी मंदिर आए श्रद्धालुओं पर टूटी आफत...एक श्रद्धालु हुआ घायल; दो महिलाओं की बिगड़ी तबीयत


 
विज्ञापन

पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो बच जाती जान
पिता ने कहा कि पुलिस और साइबर सेल ने समय पर कार्रवाई की होती तो बेटे की जान बच सकती थी। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक की पत्नी प्रीती बेसुध पड़ी है। मां ओमवती बेटे की मौत के सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि बेटे को मजबूर करने वालों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। पुलिस बेटे की मौत का इंसाफ दिलाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें