फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शासन प्रशासन उड़ा रहा है संविधान की धज्जियां: डीपी

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर वार्ता के दौरान जानकारी देते सपा जिलाध्यक्ष डीपी. यादव के साथ ए? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन की तिथि करीब आने के साथ जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेजी से बदल रहीं है। सपा जिलाध्यक्ष ने अपने पास पर्याप्त सदस्य होने एवं जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम शासन एवं प्रशासन कर रहा है। सदस्यों को बिना वजह ही परेशान किया जा रहा है। यह आरोप प्रेसवार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह यादव और एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा ने वरिष्ठ नेता विजेंद्र सिंह यादव ठेकेदार की पुत्रवधू रुचि यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए उनके साथ जिला पंचायत के 33 सदस्यों में 22 साथ हैं। सत्ताधारी दल हमारे सदस्यों को बिना वजह परेशान कर रहा है। जिला पंचायत के वार्ड 14 से सदस्य प्रवेश कुमारी के अपहरण का झूठा मुकदमा नारखी थाने में दर्ज करा दिया। अज्ञात के खिलाफ दर्ज इसी मामले में मनोज कुमार, अरुण उर्फ बॉबी, प्रशांत व अशोक को आरोपी बना दिया। वहीं प्रवेश कुमारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया कि उसका अपहरण ही नहीं हुआ है। प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर जिला पंचायत सदस्योें के साथ साजिश रची जा रही है। इसी तरह वार्ड 17 से राखी दिवाकर के देवर से अपहरण करने का झूठा मामला दर्ज कराया। इसमें मंशाराम, धर्मेंद्र, अनिल, कल्लू को नामजद किया लेकिन राखी ने कहा कि वह बच्चों के साथ घूमने गई है। भीमसेन कुशवाहा के खिलाफ 307 का मामला दर्ज करा दिया। सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि ऐसे लग रहा है कि अध्यक्ष के चुनाव के नाम पर लोकतंत्र की हत्या करने का काम शासन एवं प्रशासन कर रहा है। संविधान के धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें