फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: श्री दाऊजी महाराज मंदिर में हुई गोवर्धन पूजा, भक्तों की उमड़ी भीड़...देखें वीडियो

Sat, 02 Nov 2024 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोवर्धन पूजा के लिए श्री दाऊजी महाराज मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही यहां कतारें लगना शुरू हो गई। इस अवसर पर अन्नकूट महोत्सव छप्पन भोग के विशेष दर्शन हुए। साथ ही छप्पन भोग का आयोजन भी हुआ। 
 
विज्ञापन
दाऊजी महाराज मंदिर में हुई गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव में श्री दाऊजी महाराज मंदिर में गोवर्धन पूजा में अन्नकूट महोत्सव छप्पन भोग के विशेष दर्शन को भारी संख्या में भीड़ मंदिर प्रांगण में उमड़ी। अन्नकूट महोत्सव में छप्पन भोग का आयोजन हुआ। दर्शनों को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्री दाऊजी महाराज के विशेष श्रंगार के विशेष दर्शन हुए। 
विज्ञापन




श्री दाऊजी मन्दिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्री दाऊजी महाराज की छवि बड़ी मनोहरी लग रही थी। भारी संख्या में दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर प्रांगण में उमड़ी। भजन संकीर्तन पर श्रद्धालु नाचते गाते मग्न हुए। गिर्राज महाराज की जय के जयकारे लगते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नकूट महोत्सव की अनूठी परंपरा है इसमें सभी श्री कल्याण देव वंशज पांडेय समाज के बुजुर्ग बालक बच्चे एक साथ बैठकर मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते हैं। नगर के अन्य मन्दिरों क्षीरसागर स्थित श्री दाऊ दादा युगल जोड़ी सरकार, प्राचीन हरदेव जी मंदिर, श्रीनाथ जी मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें