फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा आज, ये दो मुहूर्त पूजन के लिए बेहद शुभ

Sat, 02 Nov 2024 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

गोवर्धन पूजा के लिए पहला शुभ मुहूर्त दोपहर 3:23 से 5:35 बजे तक और दूसरा मुहूर्त रात को 8:19 से 10:15 बजे तक का है। वहीं शुभ मुहूर्त में भाइयों का टीका करने के लिए बहनों को आधा दिन उपवास रखना पड़ेगा।

 
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा 2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गोवर्धन पूजा शनिवार को और भाई दूज का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गोवर्धन महाराज की पूजा के लिए दिन से लेकर रात तक दो मुहूर्त शुभ हैं। भाई दूज पर तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 से 3:21 बजे तक है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में भाइयों का टीका करने को आधा दिन बहनों को उपवास रखना पड़ेगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य अनिता पाराशर ने बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 1 नवंबर की शाम 6:16 बजे पर शुरू और 2 नवंबर की रात 8:21 बजे पर खत्म होगी। इस कारण गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को होगी।

कुंभ और वृषभ लग्न में मुहूर्त
सीताराम मंदिर, वजीरपुरा के महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि गोवर्धन पूजा के लिए इस बार दिन में दो शुभ मुहूर्त हैं। पहला दोपहर 3:23 से 5:35 बजे तक कुंभ लग्न में स्थित मुहूर्त है। इसमें पूजन बेहद शुभ होगा। दूसरा मुहूर्त रात को 8:19 से 10:15 बजे तक है, जो कि वृषभ लग्न में स्थिर मुहूर्त है।
विज्ञापन



ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 940 रुपये किलो तक बिका गोला
भाई दूज पर बहनों की ओर से भाई को टीका कर सूखा गोला भेंट कर लंबी आयु की कामना की जाती है। पर्व से पहले ही सूखे गोले के दाम एकाएक बढ़ गए हैं। रावतपाड़ा स्थित परचून दुकानदार मोहन अग्रवाल ने बताया कि सूखे गोले के दाम बीते वर्ष के मुकाबले 50 रुपये किलो अधिक हैं। बड़े सूखे गोले के दाम 300 और छोटे के दाम 270 रुपये किलो तक है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर शुक्रवार को पैकेट बंद सूखा गोला 940 रुपये किलो बिका।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें