फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलग-अलग हादसों में किशोरी सहित 15 घायल हुए

Fri, 01 Nov 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए। इसमें एक किशोरी सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आठ गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र में जखेरा बंबा के पास बाइकों में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। ढोलना के गांव कुढार निवासी जवाहर (24), विशाल (18) और बनवारी (53) निवासी बरामलदे थाना उझानी बदायूं घायल हो गए। सोरोंजी क्षेत्र के गांव सिरावली में बाइक सवार वीरेश (22) निवासी चंडौस सोरों, मोहित(18) निवासी बरवारा सोरों और सूबेदार निवासी गंजडुडवारा घायल हुए। तीसरी घटना मुबारिकपुर गांव के पास की है। इसमें ढोलना के खैरपुर निवासी रामकिशोर,योगेश (22), मनोज निवासी नारायनी ढोलना, बंटी व निरंजन निवासी महदवा अमांपुर घायल हो गए। चौथी सडक नदरई हजारा नहर पुल के समीप हुई। इसमें किशोरी सरिता निवासी छावनी ढोलना बाइक की टक्कर से घायल हो गई। सोरोंजी में गांव होडलपुर के पास बाइक सवार अरविंद निवासी पुलिस लाइन व अकरम निवासी गंजडुंडवरा,प्रेमपाल निवासी वीरपुर मिरहची एटा घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर घायल जवाहर, बनवारी, सूबेदार, वीरेश, रामकिशोर, मनोज, बंटी, योगेश की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर अलीगढ़ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें