करहल। घर से आते-जाते दो शोहदे एक युवती को परेशान करते थे। तंग आकर युवती ने जान देने की कोशिश की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की थी। थाना पुलिस एक आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती को चंद्रकेतू उर्फ तुलसी और अनुभव उर्फ अन्नू नाम के दो शोहदे काफी समय से परेशान करते थे। जब भी वह घर से बाहर निकलती तो उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छींटाकशी करते थे। तंग आकर सितंबर 2024 में युवती ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी। परिजन ने मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त मामले में मुख्य आरोपी चंद्रकेतू उर्फ तुलसी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। उसके खिलाफ थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को पीड़िता के परिजन ने सराहा है।