फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसा टला, मथुरा जंक्शन पर दो हिस्सों में बंटी आगरा से दिल्ली जा रही मालगाड़ी

Sun, 24 Dec 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन पर रविवार को मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इसकी जानकारी तुरंत ही मालगाड़ी के चालक को हो गई और मालगाड़ी को जोड़कर आगे ले जाया गया। गनीमत रही कि व्यस्त मार्ग पर किसी भी ट्रेन का समय ना होने से हादसा टल गया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि गाड़ी सीमेंट लेकर आगरा से दिल्ली जा रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा की ओर से एक मालगाड़ी मथुरा जंक्शन की मुख्य लाइन पर आई। कुछ देर बाद जब वह चलने लगी तो एकाएक करीब आधे डिब्बे गाड़ी से निकल गए और पटरी पर ही खड़े रह गए। 

इसकी जानकारी तुरंत ही मालगाड़ी के चालक को हो गई। चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। मौके पर इंजीनियर भी पहुंच गए। इसके बाद रेलवे के इंजीनियरों ने कुछ ही देर में मालगाड़ी के डिब्बों को जोड़ दिया। घटना के चलते करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा देर तक मालगाड़ी मथुरा जंक्शन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन


इसके बाद ट्रैक व्यस्त होने के कारण मालगाड़ी करीब साढ़े तीन बजे जंक्शन से जा सकी। पीआरओ संचित त्यागी ने बताया कि दो डिब्बों के बीच की पिन निकलने के कारण ऐसा हुआ। जिसे बाद में जोड़कर ले जाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें