हालांकि, हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई थी, लेकिन इस हादसे की वजह से कई ओवरहेड इक्विपमेंट खंभे टूट गए थे। हादसे की वजह से ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया था। दिल्ली से आगरा की ओर आने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा था।
त्योहार पर बढ़ी यात्रियों की परेशानी
आगरा रेल मंडल के मथुरा-पलवल खंड के वृंदावन और अझई स्टेशनों के बीच मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के चलते आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा जाने वाली दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों के पहिये थम गए। इन ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे हेल्पलाइन पर लगातार शिकायतें आ रही हैं। अधिकतर ट्रेनें 2 से 3 घंटे देरी से चल रही हैं। वहीं हादसे के कारण ट्रेनें निरस्त होने और मार्ग परिवर्तन से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रैक बाधित होने की वजह से कई ट्रेनों को छाता धौलपुर, आगरा कैंट व अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया। वहीं उत्तर मध्य रेलवे ने पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे की ओर जाने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया है। रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा और बीना जाने वाली ट्रेन गाजियाबाद, मितावली, आगरा कैंट और बीना मार्ग से डायवर्ट करने की योजना बनाई है।
ये भी पढ़ें-
UP: मैनपुरी में दुकान में लगी भीषण आग...बाजार में मच गई अफरातफरी, लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल