फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म से निकलते ही दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, इस वजह से बच गया बड़ा हादसा

Tue, 05 Dec 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। आगरा कैंट से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी प्लेटफार्म से निकलते ही कपलिंग टूटने के कारण दो हिस्सों में बंट गई। 
विज्ञापन


इससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेल अधिकारियों की मौजूदगी में तकनीकी विभाग के लोगों ने आनन फानन में टूटी हुई कपलिंग को जोड़कर मालगाड़ी को दिल्ली रवाना किया।

आगरा कैंट से सुबह करीब सात बजे मालगाड़ी दिल्ली जा रही थी। प्लेटफार्म नंबर एक के आउटर पर पहुंचते ही मालगाड़ी के पिछले डिब्बों के बीच की कपलिंग टूट गई। हादसे के वक्त गाड़ी की रफ्तार बेहद धीमी थी, इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ। मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने पर गार्ड ने इसकी जानकारी लोको पायलट को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सूचना के कंट्रोल रूम पहुंचते ही हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी स्टेशन पर पहुंचे। तकनीकी विभाग की टीम ने टूटी हुई कपलिंग को मालगाड़ी के डिब्बों से जोड़ा। तकरीबन 45 मिनट की मशक्कत के बाद मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। 

आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डा. संचित त्यागी ने बताया कि कपलिंग टूटने से मालगाड़ी के दो डिब्बे अलग हुए थे, जिन्हें कुछ ही देर में जोड़कर गाड़ी को रवाना किया गया। इस हादसे से ट्रेन परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें