केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में तैराकी प्रतियोगिता में विजेता श्यामलाल शर्मा को प्रमाणपत्र दे?
- फोटो : MAINPURI
बेवर। स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया स्टेडियम लखनऊ में 18 अक्तूबर से आयोजित 16वीं मास्टर नेशनल चैंपियनशिप 2019 में बेवर के तैराक श्यामलाल शर्मा ने चार स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
लखनऊ में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 62 वर्षीय श्यामलाल शर्मा ने 100 मीटर व 50 मीटर ब्रेस्ट स्टोक्स, फ्री स्टाइल रिले, मेडले रिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 100 मीटर बैक स्ट्रोक्स में द्वितीय, 50 मीटर बैक स्ट्रोक्स में तृतीय स्थान प्राप्त कर चार स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता।
स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने श्यामलाल शर्मा को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पूर्व में उन्होंने कई देश व प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर नगर चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, मनोज दुबे, पवन चौहान, आकाश प्रताप सिंह चौहान, ग्याप्रसाद दीक्षित, राजू मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही, प्रधान नवीगंज रंजीत मिश्रा, शैलेंद्र चौहान आदि ने बधाई दी।