फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन को शिवभक्तों का जत्था रवाना

विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते श्रद्धालु - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। ओम जय श्रीअमरनाथ सेवा मंडल की ओर से छह शिवभक्तों का 15वां पंद्रहवां जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर से बुधवार को रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व कुलदीप चौहान कर रहे हैं। जत्थे में मुस्लिम समुदाय के जावेद खां और बन्ने खां भी शामिल हैं। शिवभक्तों के जत्थे को संस्था सचिव अनूप पांडेय ने रवाना किया।
विज्ञापन

अनूप पांडेय ने कहा कि बाबा बर्फानी के जो दर्शन करता है। बाबा उसके सभी कष्ट दूर करते हैं। संस्था के शाखा प्रमुख एके सिंह परमार ने कहा कि बाबा बर्फानी की हम सभी पर हमेशा कृपा बनी रहेगी। इससे पूर्व सभी शिव भक्तों ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
विनोद चक ने सभी अमरनाथ यात्रियों को रक्षासूत्र बांधने के बाद तिलक लगाया। मंदिर परिसर बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। नीरज चतुर्वेदी, सत्य प्रकाश मिश्र, ओपी पाल, वरुण मिश्रा, श्याम प्रधान, मनोज दुबे, सर्वेश गुप्ता, राजीव मिश्रा, हर्ष गुप्ता, अरविंद भदौरिया, मनोज राठौर, भूरे हलवाई, रिंकू बाथम, आशीष धूसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें