कासगंज/ गंजडुंडवारा/ सहावर। बकरीद पर्व पर कुर्बानी देने के लिए बकरों की खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक दिन में ही 30 लाख तक के बकरों की बिक्री हो गई। बकरों की अच्छी बिक्री होने से पशु पालकों के चेहरे खिल उठे।
ईद पर्व 17 जून को मनाया जाएगा। पर्व में दो दिन का समय शेष रह गया है। पर्व को देखते हुए तैयारियां तेज हो गई हैें। पशु पेंठ बाजारों, एवं पशुुु पालकों के यहां बकरा खरीदने को लोगों की भीड लगी रही। पेंठ बाजार में बढ़ी संख्या में पशु पालक अपने बकरे लेकर पहुंचे। इनमें अच्छी खासी बिक्री हुई। सबसे कम कीमत का बकरा 8 हजार का एवं सबसे अधिक कीमत का बकरा 50 हजार तक का बिका।
सहावर में रेलवे रोड स्थित नक्शा में साप्ताहिक बाजार में बकरा खरीदने वालों की भीड़ रही। बाजार में 15 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक के बकरा बिक्री के लिए लाए गए थे। शनिवार को 25 बकरों की खरीदारी हुई।
गंजडुंडवारा में भी बकरों की अच्छी बिक्री हुई। आठ हजार से 50 हजार रुपये तक की बिक्री हुई। छह सौ बकरे एक दिन में बिक्री हुए। नक्काशा मालिक जुम्मन कुरैशी ने बताया कि एक दिन में 30 लाख का कारोबार हुआ।