28 मार्च से इंडिगो की तीन उड़ानें नियमित होंगी
इंडिगो एयरलाइंस ने बीते साल 28 मार्च से बंगलुरू आगरा उड़ान का ऐलान किया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण होली के बाद ही उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। एक साल बाद इंडिगो एयरलाइंस उसी तारीख यानी 28 मार्च को आगरा से तीन उड़ानें नियमित शुरू कर रहा है।
बंगलुरू-आगरा, भोपाल-आगरा, लखनऊ-आगरा की उड़ान के लिए वेबसाइट पर बुकिंग जारी है। इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट के मुताबिक बंगलुरू से आगरा का किराया 3789 रुपये, भोपाल से आगरा का 2523 रुपये और लखनऊ से आगरा का किराया 1280 रुपये है।
तीनों उड़ानों का यह होगा आने-जाने का समय
उड़ान संख्या प्रस्थान आगमन
बंगलुरू-आगरा 6ई 5916 11:45 13:40
आगरा-बंगलुरू 6ई 5917 14:10 16:45
लखनऊ-आगरा 6ई 7928 9:00 10:45
आगरा-लखनऊ 6ई 7932 14:50 16:10
आगरा-भोपाल 6ई 7929 11:05 12:30
भोपाल-आगरा 6ई 7931 12:55 14:30