खैरगढ़ थाना क्षेत्रांर्गत गांव बबाइन निवासी एक युवक की नोएडा में गला रेत कर हत्या कर दी गई। रविवार की शाम को युवक का शव गांव लाया गया। युवक नोएडा में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। नोएडा में रह कर वह एल्यूमियन के गेट में कांच की फिटिंग का काम करता था।
श्याम सुंदर (30वर्ष) पुत्र राकेश कुमार निवासी बबाइन थाना खैरगढ नोएडा में पत्नी अंजली और तीन बच्चों के साथ पिछले कई महीनों से रह रहा था। शनिवार की रात घर में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर युवक के परिजन रविवार को नोएडा पहुंच गए।
रविवार की शाम युवक का शव उसके गांव बबाइन लाया गया। युवक का शव गांव पहुंचते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर ग्रामीणों की भीड जुट गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। सबसे बडी बेटी गुन्नू (4), ढाई साल की बेटी ज्ञानवी और डेढ साल का बेटा कंहैया है।