ये करें बचाव:
- पानी को उबालकर बच्चों को पिलाएं।
- बोतल से दूध पिलाना बंद करें।
- चम्मच-कटोरी से दूध पिलाएं।
- बच्चों को खिलाने से पहले हाथों को साफ करें।
- बासी और बाजार में खुले में बिकने वाली सामग्री से बचाएं।
दूषित भोजन के सेवन से बचें
एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज यादव ने कहा कि दूषित पानी और भोजन के कारण बच्चों को उल्टी-दस्त हो रहे है। पीलिया की परेशानी दूषित पानी पीने से मिल रही है। इनमें घनी आबादी वाले क्षेत्रों के बच्चे अधिक हैं। दस्त होने पर ओआरएस का घोल पिलाने के साथ ही बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाने के लिए जोर दे रहे हैं।