देश के हर बड़े शहर में खुद के निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगा चुकीं आंचल का सपना है कि वे देश की अग्रणी रेडीमेड कपड़ों का निर्माण करने वाली कंपनियों की कतार में खुद को स्थापित कर सकें। वह रेडीमेड वस्त्र बनाने में वह रेशम, जरदौजी और अफ्रीका में निर्मित एक खास किस्म के सेकविन कपड़े का इस्तेमाल करती हैं।
100 लोगों को रोजगार मुहैया कराया
आंचल की यूनिट में 35 से 40 टेलर, कपड़ा कटिंग कारीगर के अलावा अलग-अलग शहरों में स्थापित पांच शोरूम व स्टॉल्स पर कुल 100 कामगारों का समूह है। खास बात है कि शुरू से ही सभी लोग एक साथ मिल कर टीम वर्क के रूप में काम कर रहे हैं।
साल में 20 लाख रुपये तक की आय
खुद के स्टोर्स व स्टॉल के जरिए आंचल 35 से 40 लोगों को रोजगार के बाद भी वर्तमान में लगभग 15 से 20 लाख रुपये सालाना लाभांश प्राप्त कर रही है।