फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुश्किल वक्त में छात्राएं क्या करें? सिखाए गए मार्शल आर्ट के सबसे शक्तिशाली दांव; यूं करें खुद की सुरक्षा

Wed, 12 Aug 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गोपीचंद शिवहरे सनातन धर्म स्कूल की 500 से अधिक छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के गोपीचंद शिवहरे सनातन धर्म स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत 500 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी मास्टर पंकज शर्मा ने पंच, ब्लॉक और कलाई छुड़ाने समेत कई तकनीकों का अभ्यास कराया और रोजमर्रा की वस्तुओं से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन


आगरा के सदर स्थित गोपीचंद शिवहरे सनातन धर्म स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय, जय हिंद, जय नारी शक्ति और नारी हूं, कमजोर नहीं के उद्घोष के साथ हुई।

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मास्टर पंकज शर्मा ने छात्राओं को मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया। वार्मअप और स्ट्रेचिंग के बाद पंच, फ्रंट चॉप, ओपन फ्रंट चॉप, साइड ब्लॉक और अपर ब्लॉक जैसी तकनीकें सिखाई गईं। छात्राओं को कलाई पकड़े जाने की स्थिति में हाथ छुड़ाकर बचाव करने और सुरक्षित तरीके से स्थिति से निकलने का अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान कहा कि विपरीत परिस्थिति में आसपास मौजूद वस्तुओं का इस्तेमाल अपनी सुरक्षा के लिए करें। इसमें स्कूटी और साइकिल की चाबी, मोबाइल फोन, स्कूल बैग, पर्स, पेन, हेयर बैंड और हेयर क्लिप जैसी सामान्य वस्तुएं शामिल हैं। प्रशिक्षक ने विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। प्रशिक्षण में परी, गौरांशी कटारा और सुदर्शन देवनाथ ने प्रशिक्षक के साथ सहयोग करते हुए छात्राओं को अभ्यास कराया।

छात्राओं को बांटी गईं पुस्तकें
कार्यक्रम में तकनीक का अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अमर उजाला की ओर से पुस्तकें भी वितरित की गईं। इनमें खुशी, पलक, सिया, नव्या, मीठी, निक्की, परी, वैष्णवी, वीरा, तानिया, वंशिका, अनु, शिल्पी, छवि, इकरा, सोनाक्षी, आशु और सनम शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी गर्ग, शिक्षिकाएं सुधा चाहर, गुरुप्यारी, रश्मि, सौम्या, ज्योति, निकित और प्रियंका भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें