फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन भी नहीं टिक सका 'प्यार', प्रेम विवाह के बाद दूसरे युवक के साथ पत्नी फरार

Tue, 03 Dec 2019 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रेमी युगल (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में एक अजब-गजब मामला सामने आया। युवती ने 16 नवंबर को घर वालों से बगावत कर पड़ोस के एक युवक से शादी कर ली। लेकिन जब पति अपनी रिश्तेदारी में शादी से वापस आया तब उसे ऐसा नजारा देखने को मिला कि उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जिसे समझा 'पुलिसवाला' दोस्त, वो निकला दगाबाज, छत्तीसगढ़ की युवती के साथ की घिनौनी

मैनपुरी जनपद के थाना बरनाहल में एक युवती ने घर-परिवार से बगावत कर प्रेम विवाह कर लिया। जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाने वाली युवती 13 दिन भी ससुराल में टिक नहीं सकी। प्रेमिका से पत्नी बनी युवती ने महज 13 दिनों में दूसरे का हाथ थाम लिया। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीए की छात्रा को दोस्ती के 'धोखे' में फंसाया, घर बुलाकर दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, अब कुछ ऐसा हाल...

बताया गया है कि शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था कि इस बीच पति को बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिरसागंज जाना था, शादी समारोह में शामिल होने के लिए युवक पत्नी को घर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

जब युवक घर लौटा तो युवक को पता चला कि पत्नी घर पर नहीं थी। जानकारी करने पर पता चला कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ वह चली गई है। उसने पत्नी की तलाश शुरू कर दी।

दो दिन तक तलाश करता रहा, लेकिन कोई पता नहीं चला। परेशान होकर उसने पत्नी को ले जाने वाले युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें