फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: इंस्टाग्राम पर युवती ने लिखा 'हाय', पूछा 40 हजार का सवाल, युवक के बैंक खाते से रकम पार

Mon, 19 Dec 2022 09:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवती के नाम से बनी इंस्टाग्राम आईडी पर युवक ने रील लाइक की। इसके बाद युवती ने मैसेज भेजे। चैटिंग कर जाल में फंसाकर उसके खाते से तीन हजार रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन
चैटिंग कर बनाया ठगी का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इंस्टाग्राम पर रील देखकर लाइक करना एक परचून दुकानदार को भारी पड़ गया। युवती ने मैसेज कर सवाल पूछा। सही जवाब देने पर 40 हजार का लालच दिया। दुकानदार के जवाब देते ही गूगल पे का नंबर मांगा। मगर, रुपये नहीं आए। बाद में ईमेल पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद दुकानदार के ई वालेट से तीन हजार निकल गए। ज्यादा रकम नहीं होने से बच गए।

विज्ञापन


न्यू आगरा के विद्या नगर निवासी रवि कुमार परचून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी। इस पर वो रील देखने लगे। तभी उन्होंने नोरा के नाम की आईडी पर युवती के रील देखी। वीडियो अच्छे लगने लगे। उसने रील को लाइक करना शुरू कर दिया।

युवती ने मैसेज भेज पूछा सवाल 

आरोप है कि रील लाइक करने पर शुक्रवार को उनके पास युवती ने मैसेज किया। इस पर हाय लिखा। उन्होंने भी हाय लिख दिया। युवती ने पूछा कि आप क्या कर रहे हो। इस पर उन्होंने ठीक हूं (फाइन) लिख दिया। दूसरी तरफ से युवती ने पूछा कि तुम्हारे लिए मेरे पास एक सवाल है। रवि ने पूछने के लिए लिख दिया। युवती ने सवाल भेजा। इसमें आखिर में लिखा था कि सही जवाब देने पर 40 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

रवि ने जवाब दिया तो गूगल पे का नंबर मांगा। कुछ देर बाद गूगल पे का मैसेज आया। इसमें लिखा था कि ईमेल पर देखिए। जब रवि ने ईमेल खोला तो उस पर एक लिंक था। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैंग हो गया। कुछ देर बाद मोबाइल आफ करके आन किया तो गूगल पे से तीन हजार रुपये निकल गए। इसके अलावा रकम नहीं होने से बच गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

ऐसे फंसाते हैं जाल में

साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधी फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्स एप पर लोगों से युवती बनकर दोस्ती करते हैं। फेसबुक प्रोफाइल और व्हाट्स एप डीपी पर युवती का फोटो लगाते हैं। युवती विदेशी होती है। फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज आने पर लोग उसे प्रोफाइल और डीपी देखते हैं। मैसेज की मदद से दोस्ती, नौकरी दिलाने और गिफ्ट भेजने का झांसा दिया जाता है। लोगों के झांसे से में आने पर अलग-अलग तरीके से ठगी का शिकार बना लिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें