फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती को जाना था ससुराल, पहुंच गई पुलिस थाने, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 01 Sep 2022 08:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

लड़के ने बताया कि उन्हें लड़की के घरवालों से जान का खतरा था। पत्नी किसी भी तरह सुरक्षित रहे, इसलिए 181 पर कॉल करके आशा ज्योति केंद्र में शेल्टर मांगा था। वहां पत्नी को छोड़ने के बाद वह चला गया, लेकिन अगले दिन जब सुबह आया, तो पत्नी वहां नहीं थी।
विज्ञापन
bride demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में प्रेम विवाह के बाद आशा ज्योति केंद्र पहुंची युवती के साथ बड़ा धोखा हुआ। वो पति के आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन उसे रात में ही थाने पहुंचा दिया गया। युवती के पति का आरोप है कि पत्नी को रात भर थाने में रखा गया। सुबह जब वह पत्नी को लेने पहुंचा, तो वह नहीं मिली। इसके बाद जानकारी की गई तो पता चला कि पत्नी को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कासगंज की रहने वाली युवती के प्रेम संबंध लकावली के रहने वाले युवक से थे। घरवाले उनके विवाह के लिए राजी नहीं हुए तो दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला लिया। दोनों घर से तो भाग निकले, लेकिन युवती के घरवालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। लड़के ने कोर्ट में जाकर युवती से विवाह कर लिया। दोनों के पास कोर्ट की मुहर लगा मैरिज सर्टीफिकेट भी है। 

लड़के ने बताया कि उन्हें लड़की के घरवालों से जान का खतरा था। पत्नी किसी भी तरह सुरक्षित रहे, इसलिए 181 पर कॉल करके आशा ज्योति केंद्र में शेल्टर मांगा था। वहां पत्नी को छोड़ने के बाद वह चला गया, लेकिन अगले दिन जब सुबह आया, तो पत्नी वहां नहीं थी। उसने आशा ज्योति केंद्र के प्रभारी से बात की, तो पता चला कि थाना ताजगंज पुलिस पत्नी को अभिरक्षा में लेकर गई है।

थाने में रखी गई युवती 

लड़के का आरोप है कि पत्नी के रातभर थाने में रखा गया, इसके बाद पत्नी के घरवालों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं और शादी कर चुके हैं। वहीं आशा ज्योति केंद्र प्रबंधक रुचि सिंह का कहना है कि युवती को लखनऊ से परमीशन देने के बाद शेल्टर दिया गया था। इस संबंध में थाना ताजगंज पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस आई और उनकी अनुपस्थित में लड़की को अपने साथ ले गई। इसके बाद क्या हुए मेरी जानकारी में नहीं है।

ये बोली पुलिस 

वहीं पुलिस का कहना है कि युवती और युवक घर से एक साथ घर से निकले थे। रास्ते में उनकी गाड़ी से हादसा हो गया। इसके बाद युवती आशा ज्योति केंन्द्र पहुंची थी। उधर युवती के परिजन थाने आए थे, उन्होंने युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में तहरीर भी थी। जानकारी मिलने पर युवती थाने पर आई। परिजनों से बातचीत के बाद सहमति से उनके साथ चली गई। थाने में इस संबंध में लिखकर भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें