फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: युवती को गोली मारने के बाद मां थी निशाने पर, गिरफ्त में आए देव गुर्जर ने बताई हत्या करने की हैरान करने वाली वजह     

Tue, 12 Apr 2022 11:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना एत्माद्दौला पुलिस ने सिरफिरे देव गुर्जर को दो साथियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था। जब युवती ने शादी करने के इनकार कर दिया, तो उसने हत्या करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर में घुसकर युवती को गोली मारने का आरोपी सिरफिरा देव गुर्जर 11 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसके दो साथी भी पकड़े गए। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह युवती से शादी करना चाहती था। मगर, वो इनकार कर रही थी। इससे ही नाराज होकर उसने उसको गोली मारी थी। उसके दो साथी पूर्व में जेल भेजे जा चुके हैं। 

विज्ञापन


एक अप्रैल को घटना हुई थी। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती घर की पहली मंजिल पर कमरे में सो रही थी। तभी फतेहाबाद का देव गुर्जर उर्फ नेहरू उर्फ बिट्टू उर्फ लव गुर्जर पड़ोस के घर से चढ़कर आ गया। उसने युवती को कमरे में पकड़ लिया। उसको चारपाई से जमीन पर गिराने के बाद सिर दीवार में मारा था। उसके सिर पर पैर रखकर पेट में गोली मार दी थी। बचाने आई मां को भी निशाना बनाया था। मगर, वो बच गई थीं। मामले में देव गुर्जर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।

साथ आए थे दोस्त 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित और थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा की टीम को लगाया था। पुलिस की पड़ताल में पता चला था कि आरोपी के साथ दोस्त भी आए थे। वह बाहर खड़े रहे थे। वारदात के बाद देव अपने साथियों के साथ ही भागा था। इस पर दो साथियों अमित और अरविंद को जेल भेजा था। देव की तलाश में राजस्थान तक दबिश दी। सोमवार रात को उसे कटरा वजीर खां से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथी राजपुर चुंगी निवासी रघु ठाकुर और मलपुरा के जखोदा निवासी सूरज बघेल भी गिरफ्तार किए गए।

धौलपुर में बनाया था ठिकाना

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि देव गुर्जर युवती से प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती शादी नहीं करना चाहती थी। कई बार इनकार कर चुकी थी। इसलिए उसकी हत्या की योजना बनाई। इसमें उसके दोस्त अरविंद बघेल, सूरज बघेल, रघु ठाकुर और अमित सविता भी शामिल हो गए। 31 मार्च की रात को सभी साथ हो गए। अमित और अरविंद बाइक से युवती के मोहल्ले में आए, जबकि देव, रघु और सूरज आटो से पहुंचे। देव युवती के घर में पड़ोस के निर्माणाधीन मकान से घुस गए, जबकि चारों साथी बाहर देव की मदद के लिए खड़े थे। गोली मारने के बाद देव बाहर आया। साथी रघु और सूरज उसे लेकर चले गए। बाकी बाइक से भागे। देव राजस्थान के धौलपुर में छिपा हुआ था। बाद में आगरा आया था। वो पकड़ लिया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल बरामद की गई। केस में धारा 34 की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें