फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती के जबरन खेत में खींचा, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो...घिनौनी करतूत के दोषियों को पांच साल की सजा

Thu, 09 Jan 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

युवती को गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों ने खेत में खींच लिया। निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बना लिया। कोर्ट ने दोनों को दोषी पाते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही  2.30 लाख जुर्माना भी देना होगा। 

 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दो सगे भाइयों ने खेत पर काम करने गई युवती की अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दी। अदालत ने बरहन क्षेत्र के प्रताप और भरत दोनों सगे भाइयों को दोषी पाया। जिला जज विवेक संगल ने उन्हें 5-5 साल कारावास और 2.30 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने 13 जुलाई 2023 को थाना बरहन में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि जब उनकी बहन खेत पर जाती तो आरोपी प्रताप और भरत कमेंट करते थे। बहन ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। बाद में बहन को अकेला देखकर खेत में पकड़ लिया। निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बना ली। छोटे भाइयों को मारने की धमकी दी। इससे वह डर गई।

घटना के बारे में किसी को नही बताया था। बाद में गांव के कुछ युवकों ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बहन की अश्लील वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दी है। वह परिवार सहित आरोपियों के घर समझाने के लिए गए थे। तब आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें