आगरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम और टोरंट पावर की ओर से मनमाने बकाया बिल भेजने के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट में लोगों ने प्रदर्शन किया। डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन और पार्षद मीना देवी ने महिलाओं के साथ बकाया बिल के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
दोपहर पार्षद मीना और फाउंडेशन अध्यक्ष आशीष प्रिंस ने भी टोरंट पावर के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मीना देवी ने बताया कि दक्षिणांचल और टोरंट पावर 10 लाख रुपये तक के बिल भेज रहे हैं। उत्पीड़न बंद न हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान राहुल वर्मन, एसबी दिवाकर, जुगनू पिप्पल, मनीष कमल, राहुल राज, ममता, मुन्नी देवी, माया, मधु, पूजा, राधा, सरोज, रेखा, संगीता, गीता, वर्षा, जीवन, पूनम, कबीता देवी, राजश्री, ओमवती, किरन, मोहरश्री, मोहिनी, भगवान देवी, उषा, तारा आदि मौजूद रहीं।