फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती ने मदद के बहाने 70 साल के बुजुर्ग को फंसाया, फ्लैट पर बुलाकर किया न्यूड...Video वायरल करने की धमकी

Wed, 20 Sep 2023 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 साल की युवती ने 75 साल के बुजुर्ग को मदद के बहाने जाल में फंसा लिया। युवती ने बुजुर्ग को फ्लैट पर बुलाया और अपने साथियों से पिटाई कराई। इसके बाद बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर वीडियो बना लिया। आरोपियों ने मोबाइल छीनकर 19 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अब पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज के 70 वर्षीय बुजुर्ग को हनी ट्रैप में फंसा लिया गया। एक युवती ने मदद के बहाने जान-पहचान बढ़ाई। एक दिन बहाने से अपने साथ फ्लैट में ले गई, जहां युवकों को बुलाकर पिटाई कराई। बाद में आपत्तिजनक वीडियो बनाया। 
विज्ञापन


ऑनलाइन अपने खाते में 19 हजार रुपये ले लिए। अब पांच लाख रुपये की मांग कर रही है। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है।
मामले के अनुसार, बुजुर्ग सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके नाती और पौत्र भी हैं। 

उन्होंने पुलिस को बताया कि एक सितंबर को 25 वर्षीय युवती घर आई। खुद को गरीब और असहाय बताया। पांच हजार रुपये उधार मांगे। उन्होंने मना कर दिया। इस पर कामकाज दिलाने को कहा। मोबाइल नंबर लेकर चली गई। इसके बाद कॉल करके अपनी मजबूरी बताने लगी। 
विज्ञापन


पांच सितंबर को कॉल करके रुपयों की जरूरत बताने लगी। इसके बाद वो मिलने आ गई। उन्हें बातों में फंसाकर शास्त्रीपुरम स्थित एक फ्लैट में ले गई। योजना के तहत उसने पांच साथी बुला लिए। उनकी पिटाई की। इसके बाद निर्वस्त्र करके वीडियो बनाया। 

आरोपी वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी देने लगे। वह दहशत में आ गए। आरोपियों ने मोबाइल छीनकर 19 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। परिचित, दोस्त और रिश्तेदारों के नंबर ले लिए। इसके बाद जाने दिया। अगले दिन से ही कॉल करके पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। 

 

आरोपियों की कर रहे पहचान
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि आर्यन सेंगर, रूप किशोर सोलंकी, अनुज शर्मा और महिला समेत तीन से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जिस फ्लैट में वारदात हुई, उसकी पहचान करेंगे। वह किसका है? उसे किसने लिया था? यह सब पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टर का हुआ था अपहरण
शहर में हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी लोग हनी ट्रैप का शिकार हो चुके हैं। ट्रांस यमुना कॉलोनी से डॉक्टर का अपहरण किया गया था। इसके बाद करोड़ों में फिरौती मांगी गई थी। इसके साथ ही कई व्यापारी हनी ट्रैप में फंस चुके हैं। पुलिस कई बार गिरोह को पकड़कर जेल भी भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें