फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुखार पीड़ित बालिका ने सैफई में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Fri, 03 Nov 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से पीड़ित एक 10 साल की बालिका की मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब से मिली रिपोर्ट के अनुसार औंछा के गांव अकबरपुर निवासी राकेश मिश्रा की 55 वर्षीय पत्नी शोभा मिश्रा डेंगू पाॅजिटिव मिलीं। गांव सिवाई थाना भोगांव निवासी विश्वनाथ सिंह की 24 वर्षीय पत्नी प्रियंका भी डेंगू पॉजिटिव मिलीं।
बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव विनायकपुर निवासी सुखवीर सिंह की 10 साल की पुत्री रेशू को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन दो दिन से उसका मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1011 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 27 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। जबकि पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें