फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर किशोरी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। चौकी क्षेत्र के गांव नगला भूपति निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार की देर शाम जहर खा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बुधवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव नगला भूपति निवासी अवधेश सिंह की 16 वर्षीय पुत्री शिल्पी ने मंगलवार की शाम करीब आठ बजे घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जब हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया, लेकिन बुधवार की सुबह शिल्पी की मौत हो गई। जिला अस्पताल स्टाफ की ओर से पुलिस को मीमो भेजकर सूचित किया गया। उधर परिजन शव को लेकर चले गए। बगैर पोस्टमार्टम ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के अनुसार शिल्पी ने कक्षा सात तक ही पढ़ाई की थी। दो-तीन माह से पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। बीमारी से तंग आकर शायद उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें