फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने नहीं खुलवाया सचिव के साथ खाता, विकास कार्य लटके

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधान और सचिव के बीच कई बार रार सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत उदनाटांडा में सामने आया है। यहां प्रधान द्वारा सचिव के साथ ग्राम पंचायत निधि का खाता ही नहीं खुलवाया गया। इसके चलते बीते कई माह से पंचायत में विकास कार्य नहीं कराए जा सके। मामले संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने प्रधान को अधिकारी सीज करने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उदनाटांडा में नेहा चौहान ग्राम प्रधान हैं। जुलाई 2019 में तत्कालीन जिलाधिकारी पीके उपाध्याय के आदेश पर ग्राम पंचायत में बतौर सचिव विमलेश यादव की तैनाती की गई थी। इसके बाद डीपीआरओ ने प्रधान और सचिव को संयुक्त हस्ताक्षर से ग्राम पंचायत का खाता संचालित करने के आदेश दिए थे लेकिन प्रधान द्वारा सचिव के साथ खाता नहीं खुलवाया गया। प्रधान द्वारा लगातार सचिव को हटाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिए जाते रहे। कई बार प्रधान को पत्र भेजकर पंचायत सचिव के साथ खाता संचालन के लिए कहा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते बीते आठ माह से पंचायत में विकास कार्य नहीं कराए जा सके। इस पर पंचायत राज विभाग ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए फाइल शुरू की। सीडीओ नगेंद्र शर्मा की संस्तुति पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रधान को अधिकार सीज करने के लिए 95जी का नोटिस जारी किया है। प्रधान को अब जवाब देना होगा कि आखिर उन्होंने खाता क्यों नहीं खुलवाया। जवाब संतोषजनक न होने पर प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए जाएंगे।
दो माह पहले सामने आया था 9.63 लाख का फर्जीवाड़ा
ग्राम पंचायत उदनाटांडा में पहले भी अनियमितताएं सामने आ चुकी हैं। एक शिकायत पर हुई जांच में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया था। जनवरी में आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जहां प्रधान और सचिव ने शौचालय में 1.63 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया था तो वहीं इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने के नाम पर आठ लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया था। मामले में प्रधान और सचिव को नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन बाद में सब ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

सभी सचिव ग्राम प्रधान के साथ खाता खुलवाकर विकास कार्य कराने के आदेश दिए गए हैं। उदनाटांडा में खाता न खुलवाने को लेकर जानकारी हुई थी। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नगेंद्र शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें