फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले युवती ने की ऐसी हरकत: मंगेतर ने मिलने बुलाया....पहले तोड़ा मोबाइल; फिर विवाह से किया इनकार

Fri, 01 Dec 2023 05:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शादी से पहले मंगतर ने ऐसी हरकत की, कि होने वाली दुल्हन के होश उड़ गए। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
girl crime, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंगेतर ने शादी से पहले होने वाली दुल्हन को मिलने बुलाया। इस दौरान उसने युवती के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। मंगेतर की ऐसी हरकत देख युवती हैरान रह गई। पीड़िता ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

यहां का है मामला 
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी दोस्ती एटा चौराहा मोहल्ला कटरा मीरा निवासी आकाश से थी। तीन साल से दोनों के बीच दोस्ती थी। जिसके चलते परिजनों ने आकाश के साथ शादी तय कर दी थी। 8 अगस्त को युवती की अपने दोस्त के साथ सगाई हो गई। पीड़िता का कहना है कि गत 5 नवंबर को आकाश ने उसको मिलने के बहाने से अपने घर के पास पुस्तकालय पर बुलाया था। जहां पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर उसने पीड़िता का मोबाइल तोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें -  दो दिन में टूटी शादी: सरकारी नौकरी वाले दूल्हे का ऐसा सच, दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता; दहेज का सामान भी लिया वापस
विज्ञापन

मोबाइल में थी रिकॉर्डिंग
पीड़िता का कहना है कि उस मोबाइल में उसकी बीतचीत की रिकॉर्डिंग एवं फोटो भी थे। मोबाइल तोड़ने के बाद आरोपी ने पीड़िता को गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। साथ ही उससे शादी से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -   UP: प्रिया ने भगवान कृष्ण के साथ विवाह के बाद होटल में धूमधाम से मनाई पहली सालगिरह, आठ लाख से अधिक आया खर्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें