फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के बताए तरीके

Thu, 16 Jan 2025 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज अलाउद्दीनपुर सहावर में सुरक्षा एवं संरक्षा प्रोग्राम फॉर गर्ल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइवर अपराध के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

सहावर थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने कहा कि डिजिटल दौर में साइबर अपराध के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। साइबर अपराधी लोगों को सही जानकारी नहीं होने का फायदा उठाते हैं और ठगी को अंजाम देते हैं। साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीकों को आजमाते हैं, ताकि कोई आसानी से उन्हें पकड़ न सकें। छात्राएं साइवर अपराधियों से सावधान रहें।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। मोबाइल फोन पर इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान अनजाने में किए गए कई काम भी आप को परेशानियों में डाल सकते हैं। बैंकिंग डिटेल शेयर न करें। साथ ही किसी भी ओटीपी या पिन को भी साझा करने से बचें। कस्बा इंचार्ज हरजीत सिंह ने महिलाओें के साथ होने वाली साइबर अपराध जैसे फिशिंग, असमाजिक तत्वों के पीछा करने, फोन से परेशान करने, सोशल मीडिया से निगरानी रखने आदि के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल दीपा त्यागी ने महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, 1930,112 आदि के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य हरिशरण लाल शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान नोडल प्रभारी शालिनी आर्य, दायराम, अनुभव पाठक, मुनेश कुमार, आनंद कुमार, सुरेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें