एटा जनपद के एक गांव से एक किमी दूर खेतों पर ठठेरी (बाजरे की करब) लेने गईं दो सहेलियों को युवकों ने पकड़ लिया। एक किशोरी किसी तरह से छूटकर भाग गई, लेकिन उसकी सहेली के साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तहरीर थाने पर दी गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को 14 और 15 वर्ष की दो किशोरियां ठंड में तापने के लिए खेतों से ठठेरी लेने गई थीं। खेत के बराबर में ही दूसरे गांव के एक व्यक्ति का ट्यूबवेल है। वहां पर तीन युवक पहले से मौजूद थे। उन्होंने किशोरियों को पकड़ लिया।
एक किशोरी किसी तरह से युवकों के चंगुल से छूट कर चली गई। तीनों युवकों ने दूसरी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गांव पहुंची किशोरी ने पूरी बात बताई तो ग्रामीण ट्यूबवेल की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद युवकों ने फायरिंग कर दी।