फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड्स के दौरान बड़े काम की हैं ये बातें, बालिकाएं जरूर रखें ध्यान

Thu, 31 Aug 2017 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
periods - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
मासिक धर्म (पीरियड्स) महिलाओं और किशोरियों के लिए काफी सावधानी वाला समय है। ऐसे में कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। आगरा के चित्रगुप्त माध्यमिक विद्यालय में चिकित्सकों ने बालिकाओं को स्वास्‍थ्य संबंधी टिप्स दिए। साथ ही भारत विकास परिषद की ओर से सेनेटरी नेपकिन का वितरण ‌भी किया गया। 
विज्ञापन


आगरा के सदर तहसील रोड स्थित चित्रगुप्त माध्यमिक विद्यालय में भारत विकास परिषद की सुरभि और संस्कार शाखा ने बालिकाओं के स्वास्‍थ्य को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान फिजिकल मेडिसन एंड रिहेबलिटेशन विशेषज्ञ डॉ. विनीता गुप्ता ने बताया कि मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। 

बकौल डाक्टर यही वो वक्त है, जिसमें शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कीटाणु सर्वाधिक पनपते हैं। बालिकाएं खासतौर पर इस वक्त डिटौल के पानी का प्रयोग करें। महिला डाक्टर ने छात्राओं को स्वास्‍थ्य संबंधी और भी कई बातें बताईं। 
विज्ञापन


डाक्टर ने छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा भी शांत की। भारत विकास परिषद की प्रांतीय उपाध्यक्ष वंदना अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरा विद्यालय की छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही उन्हें नैपकिन के प्रयोग के फायदे भी बताए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें