फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने किया आत्मदाह, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 24 Nov 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में मनचलों से परेशान होकर एक युवती ने आत्मदाह कर लिया। युवती के परिजनों ने गांव के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस ने न तो किसी की गिरफ्तारी की है और न ही इसका प्रयास किया है। इससे पीड़ित परिजनों में रोष है।
विज्ञापन


युवती ने परिजनों को कई बार बताया था कि दो युवक उसे परेशान कर रहे हैं। रास्ता रोककर खड़े हो जाते हैं, उस पर दोस्ती के लिए दबाव बनाते हैं।उसका घर से निकलना मुहाल हो गया है। परिजनों ने युवकों के घर जाकर शिकायत की लेकिन उनकी हरकतें बंद नहीं हुईं। इससे युवती दहशत में आ गई। 

परिजनों ने बताया कि मनचले उसे धमकियां दे रहे थे। इसी से दुखी होकर युवती ने शुक्रवार दोपहर को घर में ही खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। वो बुरी तरह से झुलस गई थी। परिजन उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने रात में ही थाना अछनेरा में तहरीर दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का धारा 306 के तहत केस तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों की तलाश नहीं की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ढिलाई बरत रही है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई के बजाय पीड़ित पक्ष से ही सवाल किए। पूछा कि जब युवती ने आग लगाई, तब क्यों नहीं बताया। थाना प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि घटना दोपहर की है, लेकिन परिजन युवती का शव शाम को थाने लेकर पहुंच थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें