आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में सोते समय युवती की चोटी कट गई। सुबह उठी तो चोटी के बाल कटे हुए थे और पैर पर हल्दी से सतिया बना था। परिवार के लोग डर गए। गांव में अफवाहें फैलने लगीं।
गांव धिमश्री के रहने वाले हरिओम जादौन की बेटी कृष्णा शनिवार रात को मां के साथ चारपाई पर सो रही थीं। सुबह उठीं तो मां-बेटी के होश उड़ गए। कृष्णा की चोटी कटी हुई थी।
यह खबर जंगल की आग की तरह फैली। हरिओम जादौन के घर भीड़ लग गई। कृष्णा का कहना था कि उसे पता नहीं चला कि चोटी कैसे कटी है, चोटी के बाल एक जगह से नहीं, कई जगह से कटे हैं।