भाई के मंडप की दावत चल रही थी। परिजन दावत खिलाने और रिश्तेदारों के स्वागत में लगे हुए थे। इसी दौरान मौका पाकर युवती घर में रखी नकदी और आभूषण लेकर चली गई।
जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पिता ने थाने में युवती को बहला-फुसला कर नकदी और आभूषण सहित ले जाने की तहरीर दी है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे की शादी की 27 नवंबर को दावत थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। घर पर दावत चल रही थी।