फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधिवन में भगवान कृष्ण के रास की सच्चाई देखने छिपी युवती, सेवायतों ने बाहर निकाला

Wed, 04 Dec 2019 05:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
निधिवन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर निधिवन में कृष्ण की लीलाओं के दर्शन करने के लिए एक युवती निधिवर में सोमवार रात को छिप गई। निधिवन के सेवायत ने समाजसेविका एवं पुलिस की मदद से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


समाजसेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि पटना निवासी युवती (22) स्नातक पास है। उसने सोशल मीडिया और टीवी पर वृंदावन के निधिवन में भगवान राधाकृष्ण की लीलाओं को देखा तो उसके मन में इसका सच जानने के लिए वह वृंदावन चली आई।

वह मौका पाकर निधिवन में भगवान के रास को देखने के लिए छिप गई। जब निधिवन के सेवायत भीकचंद गोस्वामी को देर रात निधिवन में देखा तो उसने डॉ.लक्ष्मीगौतम व पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इस पर पुलिस की मदद से युवती को निधिवन से बाहर किया। सेवायत भीकचंद गोस्वामी ने बताया कि मान्यता है कि आज भी निधिवन में भगवान राधाकृष्ण रास करते हैं, जो भी व्यक्ति रात में निधिवन में ठहरजाता है कि उसकी आखों की रोशनी चली आती है और वह बोलने योग्य नहीं रहता।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें