फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: कोचिंग जाने के बहाने प्रेमी के साथ भागी लड़की, सहेली के गांव वालों ने पकड़ा और करा दी शादी

Thu, 25 Aug 2022 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

प्रेमी एवं प्रेमिका के सजातीय होने पर दोनों और से बुजुर्गों ने हस्तक्षेप करते हुए शादी कराने का प्रस्ताव दिया। काफी समझाने के बाद दोनों ही पक्ष के लोग शादी करने को राजी हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के जसराना अपने सजातीय युवक के साथ गई युवती को पकड़कर ग्रामीणों ने परिजनों की सहमति से शादी करा दी। शादी कराने के बाद दोनों को आर्शीवाद एवं उपहार देकर विदा किया गया। अनोखी शादी की क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं। युवती इंटर पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है, जबकि युवक लखनऊ में नौकरी करता है। 
विज्ञापन


थाना एका क्षेत्र के गांव स्यौंडी निवासी युवती का सिरसारी जिला एटा निवासी निर्दोष के साथ प्रेम संबंध हुआ तो दोनों ने घर से भागने का मन बना लिया। चार दिन पूर्व घर से कोचिंग जाने के लिए निकली युवती पाढ़म में एक सहेली के घर बैग और साइकिल रखकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। युवती के गायब होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जानकारी मिलने पर युवती की सहेली से मदद मांगी, तो योजना कारगर रही। 

युवती अपना बैग लेने बुधवार को सहेली के घर पहुंची, जहां सहेली के गांव वालों ने युवती और उसके प्रेमी को पाढ़म में देखा। युवती के परिजनों को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर युवती के परिजनों ने पहले तो युवक की पिटाई लगा दी और बाद में युवक के परिजनों को बुला लिया।
विज्ञापन


प्रेमी एवं प्रेमिका के सजातीय होने पर दोनों और से बुजुर्गों ने हस्तक्षेप करते हुए शादी कराने का प्रस्ताव दिया। काफी समझाने के बाद दोनों ही पक्ष के लोग शादी करने को राजी हो गए। उसके बाद कस्बा पाढ़म के एक मैरिज होम में दोनों की शादी की रस्में अदा की गईं। शादी के बाद प्रेमी अपनी दुल्हन बनी प्रेमिका को लेकर अपने घर एटा चला गया। 

कस्बा पाढ़म के एक मैरिज होम में हुई इस अनोखी शादी की खूब चर्चाएं हो रही हैं। वहीं लोगों को पता लगने पर लोग शादी को देखने पहुंचे। युवती के परिजनों के साथ अन्य लोगों ने भी नवदंपती को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें