फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर खेल रही बालिका की विद्युत करंट से मौत

सार

नगर के चामुंडा मंदिर के पीछे अमीर खुसरो कालोनी में एक बालिका की विद्युत करंट से मौत हो गई।बालिका का हाथ छत पर खेलते हुए कटी हुई विद्युत केबिल से छू गया और उसे करंट उसके शरीर से प्रवाहित हो गया।बालिका खेलते खेलते कट के समीप आकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। नगर के चामुंडा मंदिर के पीछे अमीर खुसरो कालोनी में एक बालिका की विद्युत करंट से मौत हो गई। बालिका का हाथ छत पर खेलते हुए कटी हुई विद्युत केबिल से छू गया और उसे करंट उसके शरीर से प्रवाहित हो गया। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

विद्युत करंट से मौत मायरा (8) पुत्री परवेज निवासी अमीर खुसरो कालोनी की हुई। वह बृहस्पतिवार को छत पर खेल रही थी। छत से होकर विद्युत केबिल जा रही हैं, जिसमें बीच में कट लगाया हुुुआ था। बालिका खेलते खेलते कट के समीप आकर गिर गई। उसका हाथ कटी हुई विद्युत केबिल से छू गया। वह विद्युत केबिल में आ रहे करंट में चपेट में आ गई। उसके शरीर में करंट प्रवाहित हो गया। जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई। परिजनों ने उसे लेकर अशोकनगर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिजनों ने बालिका के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते करते कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें