फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की लो फ्लड से कई गांव में जनजीवन अस्त व्यस्त, आबादी में पानी पहुंचने से बढ़ी मुसीबतें

सार

गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के कारण जिले के तटवर्ती इलाकों में कई दिनों से मुसीबत बनी हुई है।बगवास के ग्रामीण चरन सिंह ने बताया कि करीब 20 गांव तक गंगा के पानी से प्रभावित हैं जहां लोगों को दिक्कतें हो रहीं हैं।बुर्जियों में पानी भर जाने के कारण भूसा खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के कारण जिले के तटवर्ती इलाकों में कई दिनों से मुसीबत बनी हुई है। एक दिन पूर्व नरौरा से हुआ लो फ्लड का डिस्चार्ज बृहस्पतिवार को तटवर्ती इलाके के लिए मुसीबत बन गया। तटवर्ती इलाके के 20 से अधिक गांव तक गंगा के पानी की दस्तक पहुंच गई। काफी घरों में पानी भर गया है। जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन

कादरगंज इलाके के नगरिया गांव में कई परिवारों ने अपने घरों से सामान निकालकर सड़कों पर रख लिया है। घर में खाना बनाने की दिक्कत है। एक महिला सड़क पर ही खाना बनाने को मजबूर थी। वहीं एक बीमार वृद्ध छाते के सहारे अपना सामान निकालकर सड़क किनारे चारपाई लगाकर लेटे हुए नजर आए। ऐसी दुश्वारियां ग्रामीणों के सामने बनी हुई हैं। पशुओं के चारे का भी संकट बना हुआ है।
गंगा के जलस्तर में बृहस्पतिवार को पांच सेंटीमीटर की आंशिक गिरावट हुई। करीब 19 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज पिछले 24 घंटे में कम हुआ, लेकिन बुधवार के बढ़े हुए डिस्चार्ज का असर बृहस्पतिवार सुबह से कई इलाकों में पहुंचा तो दिक्कतें हो गईं। गंगा में पानी का दबाव बढ़ने के कारण पहले से ही नवाबगंज नगरिया, बगवास, नगला तरसी व आस पास के खेतों व गांव में आबादी के पानी की दस्तक पहुंची। बृहस्पतिवार को कादरगंज इलाके गांव नगरिया, नगला तरसी, घबरा, बरौना व आस पास के गांव में पानी पहुंच गया। सोरों के दतलाना, उढ़ेर, लहरा, डिंगलेश नगर इलाके की गंगा की खादर और खेतों में कई फुट तक पानी भरा हुआ है। खेतों में फसलें लगातार पानी भरा होने के कारण बर्बाद हो चुकी हैं। बगवास के ग्रामीण चरन सिंह ने बताया कि करीब 20 गांव तक गंगा के पानी से प्रभावित हैं जहां लोगों को दिक्कतें हो रहीं हैं। उन्होंने बताया कि पशुओं के चारे का संकट हो रहा है। बुर्जियों में पानी भर जाने के कारण भूसा खराब हो गया है। वहीं खेतों में पानी भरा होने के कारण चारे की कटाई नहीं हो पा रही। बाढ़ प्रभावित गांव नगरिया की वृद्धा सावित्री ने बताया कि उनके घर के चारों ओर पानी आ गया है। सड़क पर सामान रख लिया है। नगरिया के ही बीमार वृद्ध प्रहलाद ने बताया कि उनका मकान पानी से घिर गया है। ऐसी स्थिति में सड़क पर चारपाई व जरूरी सामान ले आएं हैं। गांव में चारों ओर पानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें