फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पसंद का नेकलेस मंगाने के चक्कर में गवां बैठी एक लाख, रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटी ने की थी ऑनलाइन शॉपिंग

Sat, 03 Feb 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पसंद का नेकलेस मंगाने के चक्कर में युवती एक लाख गवां बैठी। रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटी ने ऑनलाइन शॉपिंग की थी। नेकलेस वापस करने की प्रक्रिया में ठगों ने खाते से एक लाख पार कर दिए। 
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र के रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटी ने नेकलेस का ऑर्डर ऑनलाइन किया। डिलीवरी मिली तो उसमें नेकलेस दूसरे डिजाइन का निकला। इस पर उन्होंने गूगल से कंपनी का ग्राहक सेवा नंबर लेकर बात की। इसके बाद ठगों ने नेकलेस वापस करने की प्रक्रिया के बहाने से एक लाख रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


आवास विकास के सेक्टर-16 निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटी प्रियंका आनंद ने बताया कि उन्होंने 23 जनवरी को सोशल साइट पर विज्ञापन देखकर एक नेकलेस ऑर्डर किया था। 26 जनवरी को कूरियर से नेकलेस आ गया। पैकेट में नेकलेस दूसरे डिजाइन का निकला था। उन्होंने इंटरनेट से नंबर लेकर ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात की।

दो बार में पार कर दिए एक लाख 

बात कर रहे युवक ने उनके मोबाइल पर दूसरे नंबर से मैसेज के जरिए ई-फॉर्म भेजा। फॉर्म भरकर देने के बाद उसने शुल्क के पांच रुपये खाते से कटने के बारे में भी बताया। इसके बाद कंपनी ने उनकी डिजाइन वाला नेकलेस देने का वादा किया। इसके बाद जब उन्होंने खाता चेक किया तो एक बार में 59.99 हजार और दूसरी बार में 39.99 हजार रुपये निकलने की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें