फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: छत पर सो रही युवती की गला घोंटकर हत्या, 29 जून को होनी थी शादी

Sat, 16 May 2020 06:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • चारपाई पर मिला युवती का शव, गले पर रस्सी के निशान 
  • गांव की महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र में शुक्रवार रात छत पर सो रही युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। मृतका के पिता ने एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति का परिवार शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहा था। गर्मी के कारण उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर की छत पर सोने चली गई। शनिवार सुबह जगार होने पर परिजनों ने बेटी को आवाज दी लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। 


इस पर परिजन छत पर गए तो वो मृत पड़ी थी। परिजनों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय सिंह एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के गले पर रस्सी के निशान थे। मृतका के पिता नहने ने गांव के प्रणवीर यादव, उसकी पत्नी गीता, प्रबल कुमार यादव और पीपी यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

अगले माह होनी थी शादी

परिजनों ने बताया कि उनके घर में खुशी का माहौल था। आगामी 29 जून को युवती और उसकी बहन की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी की जा रही थी। युवती की हत्या से परिवार में मातम पसर गया है। 

ऑनर किलिंग व आत्महत्या की भी आशंका

युवती का शव घर की छत पर चारपाई पर मिला और मृतका के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि युवती ने या तो आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या कर शव को चारपाई पर लिटाया गया है। 
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

पुलिस और फोरेंसिक टीम गहन जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और फोरेंसिक जांच के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। 

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवती का शव घर की छत पर मिला है। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें