फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्ट से गला घोंट कर युवती की हत्या, रजवाह में फेंकी लाश, दुष्कर्म की आशंका

Tue, 04 Dec 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा जिले में अज्ञात लाशें मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राया क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव रजबहा में फेंक दिया गया है। उसके गले में बेल्ट बंधी है। इससे साफ है कि इसी बेल्ट से गला घोंटा गया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


अभी तक पिछले दिनों मिले शवों की पहचान हो नहीं पाई थी कि मंगलवार को राया में रजबहा में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव कुरसंडा के पास रजबहा में पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रजबहा से बाहर निकाला। आसपास के लोगों की भी भीड़ लग गई थी। शव दो से तीन दिन तक पुराना माना जा रहा है। पहचान कराने की काफी कोशिश हुई लेकिन कोई उसके बारे में बता नहीं सका। युवती ने जींस पहन रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म की आशंका

पहनावे से युवती शहरी क्षेत्र की लग रही है। पुलिस ने आसपास के थानों से महिलाओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट मांगी है। आसपास के जिलों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचानामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड भी बनवाई जा रही है। 

मथुरा में हत्या कर फेंके जा रहे हैं शव 

यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी हत्याएं करके शव फेंके जा चुके हैं। कोई ऐसा गैंग है जो मर्डर कर रहा है लेकिन पुलिस इस गिरोह तक पहुंच नहीं पा रही है। 

पिछले दिनों गोवर्धन में भी एक शव भूसे की बुर्जी में फूंक दिया गया था। लेकिन अभी तक पुलिस उस शव के बारे में भी जानकारी नहीं जुटा सकी है। मथुरा में बढ़ते क्राइम से हर कोई दहशत में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें