फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फेसबुक चलाते-चलाते युवती कर बैठी ऐसी गलती, पिता के सामने हो गई शर्मसार; तीन महीने पहले हुई है शादी

Sat, 20 Jul 2024 05:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

युवती जिसकी शादी तीन महीने पहले ही हुई है, वो फेसबुक चलाते-चलाते ये भूल गई कि यहां उसने अपने परिवार वालों की जानकरी और नंबर दे रखें हैं। एक युवक ने उसके पिता का नंबर लिया और युवती के अश्लील फोटो भेज दिए। इतना ही नहीं अब आरोपी ये फोटो ससुराल वालों को भेजने की धमकी दे रहा है, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र की युवती के दोस्तों ने उसकी फेसबुक प्रोफाइल से पिता का फोन नंबर ले लिया। इसके बाद उसके अश्लील फोटो ओर वीडियो उन्हें भेज दिए। ब्लैकमेल कर मिलने का दबाव बनाया। नहीं मिलने पर ससुराल वालों को भी भेजने की धमकी दे रहे हैं। तीन महीने पहले ही पीड़िता की शादी हुई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

युवती ने ताजगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि इंटर की पढ़ाई के दौरान उसकी स्कूल के जयंत, देवेंद्र और सहदेव से दोस्ती थी। इस दौरान उन्होंने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। 31 मई को आरोपियों ने उसकी फेसबुक आईडी से नंबर लेकर उसको अश्लील फोटो भेजे।
विज्ञापन

इसके बाद मिलने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर उसके पिता के फोन पर भी फोटो और वीडियो भेज दिए। इंस्टाग्राम व फेसबुक पर भी अपलोड कर दिए। तीन महीने पहले ही पीड़िता की शादी हुई है। अब आरोपी पति व अन्य ससुराल वालों को फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहे हैं। ताजगंज थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। फर्जी नामों से बनाई गई फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करा दिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें